छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़  कोयला घोटोला में  भिलाई नगर से विधायक प्रत्याशी देवेंद्र यादव को रायपुर की विशेष न्यायालय से नोटिस  आज होगें  रायपुर की न्यालय में पेश 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

छत्तीसगढ़ में कोयला  घोटाला में आज रायपुर की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस केस में कोर्ट ने कांग्रेस के दो विधायक चंद्रदेव राय और देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि कोयला घोटाला मामले में सेकेंड प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट 18 अगस्त को दायर की गई थी। 23 सितम्बर को कोर्ट ने आरोप पत्र स्वीकार कर 9 लोगों को नोटिस जारी किया था।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ कोयला स्कैम मामले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू, निखिल चंद्रकार समेत विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नारायण साहू, मनीष उपाध्याय को आरोपी बनाया है। इनमें आईएएस रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले से ही जेल में हैं। रानू साहू को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था बाकि के 9 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विदित हो कि ईडी ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया था। कोल परिवहन में प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। इसमें IAS समीर विश्नोई, रानू साहू, खनिज अधिकारी शिव शंकर नाग, संदीप नायक, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, निखिल चंद्राकार, दीपेश टांक और राजेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया और सभी जेल में हैं। ईडी के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 540 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें आईएएस रानू साहू के आलावा आईएएस समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ईडी के जांच के दायरे में है। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है।
इस बार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भिलाई नगर विधानसभा से देवेंद्र यादव पर विश्वास जताते हुए पुनः टिकट दिया है जबकि बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय की टिकट कट चुकी है। चंद्रदेव शिक्षक रहे हैं, कांग्रेस ने चंद्रदेव को पुनः मौका न देते हुए शिक्षिका चातुरी डिग्रीलाल नंद पर दांव आजमाया है जो कि चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Related Articles

Back to top button