छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वासियों को जल्द मिलने वाली है हवाई सुविधा बिलासपुर से दिल्ली के लिए भर सकेंगे उड़ान, ट्रालय में मिला था अच्छा रिस्पॉन्स, जानिए कब से शुरू हो सकती है नई उड़ान…

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

बिलासपुर। बिलासपुर से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 31 अक्टूबर से सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। जो कि सप्ताह में तीन दिन रहेगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उपलब्ध रहेगी। फ्लाइट की ट्रायल में मिले अच्छे रिस्पांस के बाद इसे विंटर शेड्यूल में शामिल किया गया है।

फ्लाइट बिलासपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से सुबह 9 बजे फ्लाइट टेक ऑफ करेगी और सुबह 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

बता दें कि बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हवाई सेवा के विस्तार के संबंध में केंद्र को कई बार पत्र लिख चुके हैं। जिसके बाद बीते शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट के लिए ट्रायल किया गया। एलाइंस एयर ने इसकी सुविधा दी। एलाइंस एयर की फ्लाइट प्रयागराज से आकर सीधे दिल्ली जाएगी। जो कि शनिवार और रविवार को उड़ेगी।

Related Articles

Back to top button