छत्तीसगढ़

महापौर ने प्रभारी के साथ की सफाई कार्यो की समीक्षा, बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर कड़े गुणात्म सुधार के निर्देश दिये

दुर्ग/ नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सफाई व्यवस्था को लेकर कड़े गुणात्म सुधार के निर्देश दिये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी हमीद खोखर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सुरेश भारती,प्रताप सोनी,मनोहर शिंदे,राजू सिंह,राजेन्द्र सराठे,रामलाल भट्ट,प्रदीप सोनी,राहुल आदि उपस्थित थे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था में और ज्यादा ध्यान की जरूरत है, वार्ड 1 से लेकर शहर के आंतरिक वार्डो में भी साफ सफाई को बेहतर बनाए।

उन्होंने कहा सफाई विभाग के सभी कर्मचारी निर्धारित समय तक अपने कार्य में उपस्थित नहीं रहतेे, नाली नालों की नियमित रूप से सफाई निरन्तर करेंगे।रात्रिकालीन सफाई  में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, वार्डो क्षेत्र के लोगों द्वारा सफाई नहीं होने की शिकायत की गयी है। पार्षदों सहित नागरिकों ने भी इस संबंध में शिकायत किये है। आप सभी स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा सहित सुपरवाइर गंभीरता से कार्य करे।

सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं अनुपस्थित कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही करे।महापौर बाकलीवाल ने सफाई व्यवस्था को सुधारने के सम्बंध में सभी 60 वार्डो में सफाई कार्य दायित्व का निर्वहन कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व सफाई दरोगा से चर्चा की।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रतिदिन निधारित समय तक गलियों, सड़कों व नालियों की सफाई करे, कचरा उठाये, डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करे। मेरे द्वारा भी शहर भ्रमण के दौरान सफाई में कमी नही होनी चाहिए, उद्यानों में साफ सफाई बेहतर हो।

चुना एवं दवाई का छिडकाव करे, मच्छर बढ़ने को ध्यान में रखते हुये प्रतिदिन फागिंग कराये। नालियों में प्रतिदिन मलेरिया,डेंगू का दवाई छिड़काव करने के बाद सुपरवाइर फ़ोटो खींचकर वार्ड पार्षद को व्हाट्सएप करेंगे।शिवनाथ नदी क्षेत्र के आस पास साफ सफाई रखें,केलाबाड़ी नाका,कसारीडीह नाला,सुराना कॉलेज नाला के आस पास मिट्टी जमी है प्रतिदिन सफाई करवायेंगे। महापौर ने कहा कि सफाई कर्मियों की प्रतिदिन रजिस्टर की जॉच प्रभारी सदस्य व स्वच्छता निरीक्षकों से करावे, सफाई में सुधार लाये तभी हम स्वच्छता रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है।निर्धारित समय तक कार्य नहीं करने वाले सफाई कर्मी को अनुपस्थित करे

Related Articles

Back to top button