छत्तीसगढ़

निगम ने 35 किलो पॉलीथिन किया जब्त,इंद्रिरा मार्केट गोयल प्लास्टिक में की छापामार कार्यवाही:

दुर्ग| नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर निगम बाजार विभाग व स्वास्थ्य विभाग अब पॉलिथीन के बेचने वालों को किसी भी तरह से रियायत देने के पक्ष में नहीं हैं। यही कारण हैं, कि कम मोटाई के पॉलीथिन प्रतिबंधित करने के बाद भी चोरी छिपे शहर भर में पॉलिथीन बाजारों में बिक रहा हैं नही बच पायेंगे निगम कि नजरो से।स्वास्थ्य विभाग जावेद अली व बाजार अधिकारी थानसिंग यादव के नेतृत्व में शाम को शहर के इंद्रिरा मार्केट दुकानों पर पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान इंदिरा मार्केट में स्थित पंकज ट्रेडर्स गोयल डिस्पोजल एवं जैन प्लास्टिक दुकान से 35 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया गया ससथ ही कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान चेकिंग के दौरान इंद्रिरा मार्केट कुछ दुकानदार तो चेकिंग की भनक लगते ही दुकानों से पॉलिथीन और थर्माकोल के ग्लास व पत्तल हटा दिए।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया, बाजार विभाग ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,भुवंदास साहू व आदि के साथ गोयल डिस्पोजल दुकान की जांच के दौरान लगभग 35 किलोग प्रतिबंधित पॉलीथिन की जब्ती के साथ दुकानों के संचालक को सख्त जुर्माना की कार्यवाही वसूलने की चेतावनी दी। -आयुक्त ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील:

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार किया जाए। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसको देखते हुए दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।उन्होंने कहाँ हम शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए लगातार छापेमारी कर रहे है और शादी व सामाजिक कार्यक्रम में पॉलीथिन से बने समानों का उपयोग ना करके बर्तन का उपयोग करें। पॉलीथिन पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button