
भिलाई में विसर्जन के दौरान डीजे वाले बाबू की जमकर पिटाई:गाना बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट
By Dinesh chourasiya
भिलाई में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट की गई घटनाएं हुईं। भिलाई नगर थाना अंतर्गत रुआबांधा में नशे में नाच रहे युवकों ने डीजे बाले की धुनाई कर दी। उन्होंने डीजे वाले गाना बदलने के लिए कहा, उसने गाना बदलने में देरी की तो युवकों ने उसकी इतना मारा की वो लहूलुहान हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
भिलाई नगर थाने में मिली जानकारी के मुताबिक रुआंबान्धा बजरंग चौक निवासी देवेश महार ने विसर्जन के दौरान डीजे वाले बाबू से कह कर अपना पसंदीदा गाना बजवाया। यह गाना मोहल्ले के राकेश साहू को पसंद नहीं आया। उसने डीजे वाले को गाना बदलने के लिए कहा। डीजे वाले ने जब उसकी नहीं सुनी तो वो इतना नाराज हो गया कि वो गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान देवेश की पत्नी जागेश्वरी ने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए देवेश की पिटाई कर दी।







इससे खून से लतपथ होकर देवेश जमीन पर गिर गया। उसके सिर में चोटें आई हैं। मोहल्ले एवं आसपास के लोग जब आक्रोषित हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने राकेश साहू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बच्चों का विवाद सुलझाने में हुई जमकर मारपीट
जामुल थाने के छावनी बस्ती अंतर्गत सतनामी पारा में विसर्जन के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक व उसकी पत्नी बच्चों को जमकर मारा। युवक वार्ड 40 जागृति स्कूल के पास विसर्जन के दौरान हो रहे बच्चों के झगड़े को निपटाने गया था, लेकिन वहीं खड़े कुछ गुंडे किस्म के लोगों ने उसी को मारना शुरू कर दिया। इसमें परमानंद माहेश्वरी, उसकी अपनी पत्नी मनीषा, मोहल्ले के सुख बंजारे, हर्ष बंजारे, नुतेश्वरी बंजारे, प्रकाश बंजारे एवं अन्य लोगों चोट आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।











