छत्तीसगढ़

राजस्थान में वंदे भारत को डीरेल करने की कोशिश:पटरियों पर पत्थर और सरिए बिछाए, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका

By Dinesh chourasiya

उदयपुर से जयपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को सोमवार सुबह बदमाशों ने पटरी से उतारने की कोशिश की। बदमाशों ने ट्रैक पर पत्थर और लोहे के सरिए रख दिए थे। समय रहते लोको पायलट ने अनहोनी को भांप लिया और ट्रेन को रोक दिया। मामला भीलवाड़ा से करीब 40 किमी पहले सोनियाणा व गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच का है।

शरारती तत्वों का कारनामा
लोको पायलट ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस के साथ ही रेलवे के तमाम अधिकारी पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ शरारती लोगों ने इस तरीके की हरकत की है। दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले की रेलवे पुलिस जांच कर रही है।

8 दिन में दूसरी घटना
उदयपुर से जयपुर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ 8 दिन में ये दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले ही ट्रेन पर एक युवक पत्थर मारकर कांच तोड़ दिए थे। घटना गंगरार (भीलवाड़ा) के मेवाड़ कॉलेज के पास हुई थी।

Related Articles

Back to top button