छत्तीसगढ़

1अक्टूबर से महंगा मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, तेल कंपनियों ने दाम में की 209 रुपये की बढ़ोतरी

By Dinesh chourasiya

नई दिल्ली।: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों की जेब पर एक और बोझ बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 209 रुपये बढ़ जाएंगी। 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1 अक्टूबर से 1731.50 रुपये/सिलेंडर होगी। हालांकि घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वैसे तो मूल्यों में बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर हुई है लेकिन इससे बाजार में खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी किए थे कम

इससे पहले हाल ही में मोदी सरकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की बड़ी कटौती की है। इसके साथ ही 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन का तोहफा भी मोदी सरकार ने दिया है। इस फैसले से आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी। हाल के दिनों के आसमान छूती महंगाई के चलते लोगों की परेशानी बढ़ी थी। इस पहल से लोगों को थोड़ी राहत होगी। आपको बता दें कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार गरीबों को सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त माह में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button