छत्तीसगढ़

दुर्ग में गणेश विसर्जन के दौरान युवक की हत्या:भिलाई से आए 9 लड़कों ने मिलकर पिता और भाइयों को पीटा, चाकू लगने एक की मौत। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग और उचित मुवजा एक सरकारी नौकरी । नहीं तो खुर्सीपार की तरह यहां भी होगा बड़ा आंदोलन

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में गणेश विसर्जन के दौरान युवक की हत्या:भिला

 दुर्ग जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें पहले से चाकू लेकर पहुंचे युवकों ने हमला कर दिया। इसमें 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत के बाद से परिजन इतने गुस्से में है कि वो लोग चक्का जाम करने की चेतावनी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसके बाद राहुल के भाई पापा ने बीच बचाव किया तो वो उन्हें भी मारने लगे। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाला और राहुल के पेट में घुसा दिया। इसके बाद वो लोग वहां से भाग गए। परिजनों ने राहुल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रीन चौक से लेकर गए थे गणेश प्रतिमा

मृतक राहुल साहू (21 वर्ष) ग्रीन चौक दुर्ग का रहने वाला है। ग्रीन चौक में ही गणपति प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार शाम को वो लोग डीजे की धुन में शिवनाथ जा रहे थे। देर रात वो लोग शिवनाथ नदी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान उनका भिलाई से आए लड़कों के साथ झगड़ा हुआ है। खबर लिखे जाने एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

चक्का जाम करने की दी चेतावनी

हत्या के बाद से परिजनों और विश्व हिंदू परिषद के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने शव का तब तक अंतिम संस्कार करने से मना किया है, जब तक की सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते हैं। परिजनों ने थाने का घेराव करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपी पकड़े नहीं गए तो वो लोग चक्का जाम करेंगे।

पुलिस व्यवस्था पर भी उठे सवाल

विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने पुलिस की व्यवस्था को लेकर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विसर्जन के दौरान इतनी भीड़ होने के बाद भी शिवनाथ नदी घाट में सिर्फ दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। यदि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था टाइट होती तो ये हत्या नहीं होती। सौरभ का कहना सरकार इस परिवार को भी खुर्सीपार की तरह मुआवजा और सरकारी नौकरी दे। नहीं देने पर वो लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Back to top button