
छत्तीसगढ़
DURG NEWS : अवैध निर्माण के विरोध में, विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
By Dinesh chourasiya
दुर्ग। : जेलरोड दुर्ग के पास सरकारी भूमि पर विशेष समुदाय के द्वारा मजार का निर्माण किया जा रहा था। जिसके बाद अवैध निर्माण की सुचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के लोगो ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य रूकवाया और प्रदर्शन पर बैठ गए।
संगठन के लोगो का कहना हैं कि, जिस स्थान पर मजार का निर्माण किया जा रहा है, उस जगह के आसपास पहले बहुत से लोग रहते थे और लघु व्यवसाय कर अपनी रोजी-रोटी चलाया करते थे।




लेकिन प्रशासन ने अवैध कब्जा बता कर लोगों से जमीन खाली करवा ली। विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के विभाग सह संयोजक रामलोचन तिवारी ने कहा कि, जब अन्य लोगों से जमीन खाली करवाई गई तो फिर एक विशेष समुदाय पर प्रशासन इतना मेहरबान क्यों है।












