छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो यात्री बस आपस में टकराई कई यात्री घायल सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

By Dinesh chourasiya

 

 

 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां नेशनल हाइवे 130 में पोड़ मोड़ के पास यात्रियों से भरी दो बस आपस में टकरा गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस आ गई है। मामला पंडुका थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। एक दूसरे को साइड नहीं देने के चलते ये हादसा हुआ है। फ़िलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button