छत्तीसगढ़

भिलाई में तालाब में नहाते समय 13 साल का बच्चा डूबा:दोस्तों के साथ नहाने गया था 

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र रिहान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जामुल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।
मॉर्चुरी में पंचनामा कार्रवाई करती जामुल पुलिस
मॉर्चुरी में पंचनामा कार्रवाई करती जामुल पुलिस

जानकारी के मुताबिक बॉम्बे आवास घासीदास नगर में रहने वाले फारुख खान चाकू छूरी धार करने का काम करता है। उसका 13 वर्षीय बेटा रेहान खान मंगलवार सुबह अपने दो दोस्तों के साथ सूर्यकुंड तालाब नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वो गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रिहान को डूबता देख उसके दोस्त वहां से भाग गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पिता ने कहा पानी में धक्का देने से डूबा बेटा
फारुख का कहना है कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। वो किसी काम से नागपुर गया था। मंगलवार सुबह 9 बजे वापस घर लौटा है। घर आने पर एक आदमी दो बच्चों को लेकर आया। बच्चों ने बताया कि रेहान तालाब में डूब गया है। यह सुन उसके हाथ पैर फूल गए। वो तुरंत बच्चों के साथ सूर्यकुंड तालाब पहुंचा। वहां बच्चों के कपड़े मिले। लोगों ने बताया कि शव को जामुल पुलिस लेकर गई थी। थाने जाने पर पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पीएम के लिए भेजने की बात कही। फारुख का कहना है कि उसका बेटा तैरना नहीं जानता था। उसके साथ आए बच्चों ने उसे धक्का दिया होगा, जिससे डूबने से उसकी मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button