जानकारी के अनुसार, इतवारी बाजार के पास शनिवार की रात कोष्टापारा निवासी रोशन पटेल नामक युवक को किसी विवाद पर एक नाबालिग ने चाकू मारकर घायल कर दिया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रोशन को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. लेकिन इलाज के दौरान ही घायल युवक की मौत हो गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है.















