छत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार  विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम  केस वापस लेने से मना करने पर मारा चाकू  सुपेला पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी  आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज

By Dinesh chourasiya

 

ज्ञात हो कि दिनांक 02.08.2023 की रात्रि लगभग 10ः00 बजे प्रार्थी राकेश राजपूत उर्फ दुआं निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला दुकान से अपने घर आ रहा था उसी दौरान संजय नगर सुपेला का रहने वाला दिलीप चैहान उर्फ टकला अपने साथी के साथ प्रार्थी के साथ पूर्व में हुए लड़ाई झगड़ा के रिपोर्ट को वापस लेने की धमकी देने लगा प्रार्थी द्वारा मना करने पर धारदार हथियार चाकु से प्रार्थी के सीने में घोप दिया चाकु लगते ही प्रार्थी मौके पर गिर गया। प्रार्थी द्वारा पहने सोने के चैन को लूट कर दोनो आरोपी भाग गये। मुखबीर द्वारा सूचना दिया की लक्ष्मी मार्केट सुपेला में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे है।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस तत्काल लक्ष्मी मार्केट सुपेला पहुंची प्रार्थी से पुछताछ करने पर बताया कि दिलीप चैहान उर्फ टकला अपने साथी के साथ मिलकर पूर्व में हुए मारपीट की रिपोर्ट को वापस लेने की धमकी दे रहा था मना करने पर मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया तथा मौके से मेरी सोने की चैन को लूट कर भाग गये। पुलिस दोनो आरोपियों की पता तलाश में लग गई। आरोपीगणो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। ज्ञात हुआ की एक आरोपी विधि से संघर्षरत बालक है। आरोपी दिलीप चैहान उर्फ टकला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि लखेश गंगेश, सउनि रजनीकांत दीवान, प्र.आर. संतोष शर्मा, अभय शुक्ला, आरक्षक रवि कुमार, सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 625/2023
धारा:- 341,294,506,394,307,34,195क भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट
जप्ती:- एक लोहे का धारदार चाकू
01. गिरफ्तार आरोपी:- दिलीप चैहान उर्फ टकला पिता स्व. सूरज चैहान उम्र 23 साल निवासी आदर्श पारा संजय नगर सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.
02. विधि से संघर्षरत बालक

Related Articles

Back to top button