स्वास्थ्य

इस अस्पताल में ​48 घंटे में हो गईं 18 मौतें, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

By Dinesh chourasiya

 

: इधर इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच के निर्देश दे दिए हैं जिससे पता लगाया जाए कि आखिर इन मौतों की असली वजह क्या हैं।

ठाणे। ठाणे ज़िले के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 48 घंटों में 18 मौतें दर्ज़ की गई हैं, इसे लेकर ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया, कि पिछले 48 घंटों में 18 मौतें हुई हैं। जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक किडनी रोग, निमोनिया, हृदय रोग, दीर्घकालिक फेफड़े के रोग, केरोसिन विषाक्तता, सड़क दुर्घटना और अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुझसे चर्चा की है, मैंने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। मैंने इन मौतों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है। इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों को उचित उपचार मिला या नहीं।’

इधर इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच के निर्देश दे दिए हैं जिससे पता लगाया जाए कि आखिर इन मौतों की असली वजह क्या हैं।

 

Related Articles

Back to top button