Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य
Trending

आराधना न्यूज़ के कैमरा मैन योगेश्वर ने 12वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान, युवाओं को दिया मानव सेवा का संदेश

जिला चिकित्सालय बालोद के ब्लड सेंटर में किया रक्तदान, युवाओं से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा से जुड़ने की अपील।

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। रक्तदान को महादान कहा जाता है और इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए आराधना न्यूज़ के कैमरा मैन योगेश्वर ने जिला चिकित्सालय बालोद के ब्लड सेंटर में 12वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

 

योगेश्वर ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ युवाओं से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।”

 

जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में रक्तदान के बाद उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक रहने और इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

 

योगेश्वर के इस सराहनीय कार्य की पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उनका यह 12वां रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

 

प्रेरक संदेश

 

“रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की सांसों की डोर बन सकता है। आइए, नियमित रक्तदान करें और मानवता की इस महान सेवा में अपना योगदान दें।” 🩸❤️

Related Articles

Back to top button