Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यस्वास्थ्य
Trending

पाररास बालोद के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 20 में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 28 जून 2026।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज 28 जून 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 20, पाररास (बालोद) में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई।

 

अभियान के दौरान मितानिन श्रीमती रामेश्वरी एवं श्रीमती राधा कौशिक ने घर-घर और केंद्र में पहुंचने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभिभावकों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर मितानिनों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे, क्योंकि यही दो बूंद बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो मुक्त भविष्य की सबसे मजबूत सुरक्षा है।

 

“दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे का अधिकार” के संदेश के साथ अभियान को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button