
Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़देश-विदेशराज्यस्वास्थ्य
Trending
जिला न्यायालय बालोद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
प्रधान जिला न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न के मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने किया योग








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 21 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बालोद में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री श्याम लाल नवरत्न प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी), श्री ताजुद्दीन आसिफ, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी), श्री संजय कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भारती कुलदीप सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, व्यवहार न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ बालोद के सदस्य, जिला न्यायालय बालोद के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के पैरालीगल वाॅलिंटियर्स ने सामूहिक योगाभ्यास किया।








