Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़देश-विदेशराजनीतिराज्य
Trending

डौण्डी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर आयोजित

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का हुआ पंजीयन

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 21 जून 2026 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ’’विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ 03 दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 से 20 जून तक सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित किया गया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों में संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन इत्यादि योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत डौण्डी अध्यक्ष श्रीमती मोहंतीन चैरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव पार्षद श्री संतोष कुमार देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रत्न भूषण वाहने एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button