
राजहरा माइंस क्षेत्र में भालू की मौजूदगी पर वन विभाग ने की समझाइश
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद। 15/06/2026
राजहरा माइंस के निकट भालू के विचरण की सूचना प्राप्त होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक रणवीर सिंह ने माइंस कर्मचारियों एवं आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए भालू के निकट नहीं जाने तथा उसके आसपास भीड़ एकत्रित नहीं करने की समझाइश दी।





वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने की स्थिति में शांत रहें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार से उसे उकसाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग ने कहा कि किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।




