भिलाई के नंदनी रोड़ स्थित केनरा बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
By Dinesh chourasiya
दिनांक 13.06.2026 को प्रार्थी अशोक कुमार जांगड़े, निवासी प्रगति नगर रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग द्वारा थाना छावनी में उपस्थित होकर केनरा बैंक एटीएम, बेदी कॉम्प्लेक्स, नंदनी रोड भिलाई के गेट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने संबंधी लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।







विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त एटीएम के गेट में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 324(4) बीएनएस का अपराध सिद्ध पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की गई। अपराध जमानतीय होने से आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया तथा भविष्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
▪️ आरोपी का नाम
1. शिवम कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी, जिला दुर्ग।




2. रितिक कुमार सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी युवा अंकुश चौक, छावनी, जिला दुर्ग।
▪️




