शिक्षा ही सफलता और उज्ज्वल भविष्य का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर












रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 15 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 16 जून से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन, उत्साह और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को आकार देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय जाने, आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की मेहनत और शिक्षा ही भविष्य की सफलता का आधार बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाने तथा प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और प्रदेश का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सफल, उज्ज्वल और प्रेरणादायी भविष्य की कामना की।




