इंडोर स्टेडियम बालोद में 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा आयोजन शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 19 जून 2026




आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम बालोद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम गंजपारा बालोद में सुबह 07 बजे से आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके अंतर्गत कार्यक्रम स्थल एवं मुख्य अतिथि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात और पार्किंग नियंत्रण की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद को दी गई है। इसी तरह इंडोर स्टेडियम, पार्किंग एवं पहुंच मार्ग की सफाई और पानी टैंकर की व्यवस्था मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद को जिम्मेदारी दी गई है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति और जनरेटर की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग बालोद द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
इसी तरह आयोजन स्थल पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद को दी गई। इसी तरह प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचार और मुख्य आयोजन की कवरेज की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क अधिकारी बालोद द्वारा की जाएगी। पेयजल की समुचित व्यवस्था कार्यपालन अभियंता पी.एच.ई. विभाग बालोद द्वारा की जाएगी। मंच व्यवस्था और उद्घोषक की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, प्राचार्य श्री अरुण साहू एवं शिक्षक श्री जितेन्द्र कुमार सोनी को दी गई है।




