
पाररास वार्ड क्रमांक 01 में पल्स पोलियो अभियान संपन्न, पार्षद पुष्पा ईश्वर साहू ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 28 जून 2026। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बालोद के पाररास वार्ड क्रमांक 01 में पोलियो टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान में वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्पा ईश्वर साहू ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।




इस दौरान पार्षद श्रीमती पुष्पा ईश्वर साहू ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पार्षद श्रीमती साहू ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण सफलता मिल सकती है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा अपने आसपास के सभी बच्चों को पोलियो की दवा दिलाने का आग्रह किया।





