छत्तीसगढ़

ACCIDENT BREAKING: ठाणे में दर्दनाक हादसा : पुल निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन मजदूरों पर गिरी, 15 की मौत, कई घायल

By Dinesh chourasiya

महाराष्ट्र के ठाणे से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल शाहपुर के पास एक गर्डर मशीन गिर गई है। इस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं। ये हादसा समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के दौरान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गर्डर मशीन का इस्तेमाल पुल निर्माण के दौरान किया जा रहा था तभी अचानक मशीन 100 फीट की उंचाई से नीचे गिर गई। नीचे काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जिसमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी मलबे में और भी लोग दबे हुए हैं और मरने वालों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। टीम द्वारा लगातार मलबे को हटाकर बाकि लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एसपी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि समृद्धि हाईवे पर लॉन्चर गिरने से मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए।

Related Articles

Back to top button