छत्तीसगढ़

बिलासपुर के स्वास्तिक अस्पताल में मरीज के परिजनों से डॉक्टर और स्टाफ ने की मारपीट, हुआ हंगामा

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर शहर के एक छोर पर स्थित तोरवा के स्वास्तिक अस्पताल में आज मरीज के परिजन से दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है।

तोरवा पावर हाउस के पास स्थित इस अस्पताल में दुर्घटना के बाद पहुंचे एक मरीज के इलाज में लेटलतीफी को लेकर जब परिजनों ने नाराजगी जताई तो डॉक्टर और उनके स्टाफ ने मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार किया और आरोप है कि उन्होंने मारपीट भी की। इसके बाद अस्पताल में जमकर हो हंगामा हुआ। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी वहां आदतें और उन्होंने बीच बचाव और समझाइश के जरिए माहौल शांत कराया।

Related Articles

Back to top button