छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस रेलवे स्टेशन में  निकला भनायक अजगर, मची अफरा-तफरी  यात्रियों में दहशत का माहौल

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

——————————————————–++——–बिलासपुर। जोनल स्टेशन में उस समय यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया, जब पटरी के किनारे एक अजगर रेंगते हुए नजर आया। छह से सात फीट के इस अजगर को पकड़ने के लिए एक स्टाल कर्मी ने हिम्मत दिखाई। लेकिन वह असफल रहा। इधर सूचना मिलने के बाद रेल प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को सूचना नहीं दी। अभी भी अजगर रेलवे स्टेशन में मौजूद है। घटना प्लेटफार्म क्रमांक चार-पांच की है। यह पहली बार नहीं है जब स्टेशन में सांप नजर आया हो। दरअसल इस लाइन के बाद झाड़ी है। इसके कारण जहरीले जीव-जंतु का बसेरा रहता है। एक बार फिर रेलवे स्टेशन में अजगर दिखाई दिया।

इस पर सबसे पहले प्लेटफार्म पर खड़े एक यात्री की नजर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच एक स्टालकर्मी ने प्लेटफार्म से नीचे उतरा और पूंछ की तरफ से अजगर को पकड़ने का प्रयास करने लगा। हाथ लगते ही अजगर पटरी के किनारे के रास्ते भाग निकला। कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों को दी। लेकिन किसी ने उनकी इस जानकारी को गंभीरता से नहीं लिया। रेलवे स्टेशन में सांप चूहा खाने के लिए पहुंचा था। दरअसल इस स्टेशन में चूहों का आतंक है। प्लेटफार्म के किसी भी रेल लाइन में चले जाइए, वहां चूहे और उनके बिल नजर आ जाएंगे। ट्रैक के नीचे हिस्से को भी चूहे खोखला कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button