Uncategorized

मौत बनी बारिश: रायगढ़ में चट्‌टान खिसकने से एक गांव के 40 घर बहे, 5 की मौत, 127 लोग मलबे में दबे

By Dinesh chourasiya

देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। आज स्कूलों में छुट्टी का एलान किया गया है।

 

वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद करीब 50 घर चपेट में आ गए हैं। अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है। 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है। कई के दबे होने की आशंका है।

अब दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया

दिल्ली में यमुना में आई बाढ़ के बाद अब दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली और आस-पास 16 से 19 जुलाई तक मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इन चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है. वहीं 20 जुलाई से बारिश हल्की पड़ जाएगी. दिल्ली में 15 जुलाई तक 308 एमएम बारिश हो चुकी है. जो सामान्य से 105 एमएम ज्यादा है. ऐसे में बारिश के इस अलर्ट ने दिल्ली वालों की चिंता बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं इसके साथ ही अगले 3 दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

Related Articles

Back to top button