
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उनकी तरफ से अपील की गई है कि इस मामले में उन्हें सजा ना दी जाए। असल में हाई कोर्ट ने जब राहुल की सजा पर रोक नहीं लगाई थी, ये साफ हो चुका था कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाली है। अब उसी कड़ी में कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है।














