
आधार अपडेशन के लिए निगम प्रशासन हर वार्ड में शिविर लगवा रहा है। 10 जुलाई को वार्ड 10 लक्ष्मी नगर भीम नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड सियान सदन के सामने, वार्ड 53 सेक्टर 1 उत्तर डोम शेड सड़क 26, वार्ड 47 राधाकृष्ण मंदिर बिहारी कॉलोनी दुर्गा मंच, वार्ड 66 सेक्टर 7 पूर्व सेक्टर 7 पार्षद कार्यालय के पास शिविर लगाया जाएगा।
11 जुलाई को वार्ड 11 फरीद नगर टाटा नगर सियान सदन, वार्ड 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड लाल पानी टंकी, वार्ड 54 सेक्टर 1 दक्षिण जनता कार्यालय क्रिकेट मैदान के पास, वार्ड 48 जोन 3 खुर्सीपार पम्प हाउस मैदान, वार्ड 67 सेक्टर 7 पश्चिम रेल्वे स्टेशन बस्ती में शिविर लगाया जाएगा। 12 जुलाई को वार्ड 12 अवंती बाई कोहका बजरंग चौक कर्मा भवन के पास, वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम कर्मा भवन में शिविर लगेगा।














