
छत्तीसगढ़
CG : रायपुर में राहुल गाँधी के समर्थन में उतरे कोंग्रेसी, सीएम बघेल, डिप्टी सीएम समेत तमाम नेता मौजूद
By Dinesh chourasiya







रायपुर। CG : गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज बड़ा झटका दे दिया है। कोर्ट ने मानहानि मामले में मिली सजा को स्थगित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट के इस निर्णय का देशभर में कांग्रेस नेता विरोध कर रहे है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेस के नेता धरने पर बैठ गए। यहां कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

बता दें कि मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मानहानि केस में फंसे राहुल गांधी की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।











