देश-विदेश

पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार से हत्या

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के शिमलापुरी एरिया में स्थित न्यू जनकपुरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। ये हत्या रंजिश में या लूट के इरादे से की गई है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार चमनलाल (50 वर्षीय) अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर और माता के साथ न्यू जनकपुरी के घर में रहता था। बुधवार को दूध वाला उनके घर में दूध डालकर चला गया।

वीरवार को भी वह घर पर दूध डालने आया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अगले दिन शुक्रवार को जब वह दूध डालने आया तो घर में कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान घर से दुर्गंध आने लगी तो उनसे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button