
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने रितेश कुमार को बनाया बालोद शहर जिला अध्यक्ष
संगठन विस्तार के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य करने की मिली जिम्मेदारी
अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)
बालोद। 15 अगस्त 2026 पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) ने संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए रितेश कुमार को बालोद शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश कार्यालय मरोदा टैंक, दुर्ग से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 14 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक रितेश कुमार, पिता गोवर्धन लाल, निवासी पाररास बालोद, वार्ड क्रमांक 18 को बालोद शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें क्षेत्र में संगठन का विस्तार करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस नियुक्ति की जानकारी पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलेक्टर बालोद, पुलिस अधीक्षक बालोद तथा बालोद ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रवि साहू सहित संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।
रितेश कुमार की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बालोद शहर में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
रितेश कुमार ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार हित एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।






