
ग्राम मेड़की में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बालक सिंह साहू ने किया ध्वजारोहण
ग्राम विकास समिति के संरक्षक ने स्कूली बच्चों का बढ़ाया उत्साह, कार्यक्रम में देशभक्ति का दिखा जोश
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम मेड़की में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति के संरक्षक श्री बालक सिंह साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्री बालक सिंह साहू ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज की युवा पीढ़ी और बच्चों को उनके संघर्ष एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने भी स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साह बढ़ाया। पूरे गांव में स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभक्ति का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर ग्रामवासी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्पष्टीकरण
इस खबर के साथ रितेश कुमार का नियुक्ति पत्र प्रमाण के तौर पर संलग्न है। संबंधित दस्तावेजों को पाठक स्वयं देख सकते हैं। बिना किसी निष्पक्ष जांच और ठोस आधार के किसी व्यक्ति को “फर्जी पत्रकार” कहना उचित नहीं है।







