Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़देश-विदेशराज्यराष्ट्रीयशिक्षा-नौकरी
Trending

बालोद के नवपदस्थ एसपी किरण चौहान से जनसमस्या समाधान ग्रुप की सौजन्य मुलाकात

सौजन्य भेंट के दौरान जिले के विभिन्न जनहित विषयों पर हुआ विचार-विमर्श।

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। 27 जुलाई 2026 समाधान जनसेवा बालोद ग्रुप के सदस्यों ने जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण चौहान उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर बालोद आगमन एवं नई पदस्थापना पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुलाकात के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने जिले की विभिन्न जनसमस्याओं, कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जनहित के कार्यों में पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर ग्रुप की ओर से रितेश कुमार बिझेकर, जमीर खान, गौरव शुक्ला, योगेश्वर, अविनाश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button