Uncategorized

भिलाई के बोरिया गेट स्थित एटीएम मशीन में तोड़ कर चोरी करने का प्रयास  एक गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 

थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने एटीएम मशीन तोड़कर रुपये चोरी करने के प्रयास के मामले में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं घटना से संबंधित ट्रक जप्त किया है।

 

दिनांक 21.10.2026 की रात्रि सेक्टर-04, बोरिया गेट स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा रुपये चोरी करने के उद्देश्य से मशीन में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई गई थी। इस संबंध में प्रार्थी सुबधा कुमार की रिपोर्ट पर दिनांक 22.10.2026 को थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पतासाजी की। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम केशरा राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी राजस्थान बताया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक क्रमांक RJ 47 GA 3435 में चूना पाउडर लेकर राजस्थान से भिलाई स्थित बीएसपी आया था। माल खाली करने के बाद कंपनी के अगले आदेश की प्रतीक्षा के दौरान उसके पास रुपये समाप्त हो गए थे। इसी दौरान उसने बोरिया गेट स्थित एटीएम से रुपये चोरी करने की नीयत से अपने ट्रक में रखे लोहे के रॉड एवं जैक रॉड (सब्बल) से मशीन को तोड़ने का प्रयास किया। रुपये नहीं निकलने तथा लोगों की आवाजाही होने पर वह मौके से हटकर अपने ट्रक में जाकर छिप गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.10.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है

घटना स्थल

सेक्टर-04, बोरिया गेट के पास, स्टेट बैंक एटीएम, थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

आरोपी का नाम

1. केशरा राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भुनिया लक्षीया कातला, पोस्ट भुनिया, थाना दनउ, जिला बाड़मेर, राजस्थान।

जप्त सामग्री

1. एक मोबाइल फोन।
2. ट्रक क्रमांक RJ 47 GA 3435।

 

Related Articles

Back to top button