
कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
आबादी पट्टा, भूमि सीमांकन, भूंइया अपडेट एवं पेंशन संबंधी आवेदनों पर हुई सुनवाई








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 22 जून 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।





जनदर्शन में आज ग्राम कन्नेवाड़ा के श्री मदन लाल एवं कर्रेगांव की श्रीमती लक्ष्मी बाई ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम जाबुड़वाही श्रीमती शारदा बाई ने अपनी कृषि भूमि को ’भूंइया साफ्टवेयर’ में अपडेट कराने, श्री रामचरण ने भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम किल्लेपार के श्री चुम्मन साहू ने दिव्यांग पेंशन एवं ग्राम भीमकन्हार के श्री भुनेश्वर ने वृद्धा पेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।





