Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़देश-विदेशराज्यराष्ट्रीय
Trending

इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर हुआ महत्वपूर्ण निर्णय

भिलाई में हुई मासिक बैठक में संगठन विस्तार, सक्रियता और प्रचार अभियान पर बनी रणनीति

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

भिलाई, 31 जुलाई। इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक शुक्रवार को सेक्टर-10 स्थित उत्कल होटल, भिलाई में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को स्थापित हुए तीन माह पूरे हो चुके हैं। अब संगठन में सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय हैं अथवा लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें पदमुक्त कर संगठन में सक्रिय और कर्मठ लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अहिवारा क्षेत्र के राकेश जसपाल को प्रदेश सचिव पद से पदमुक्त किया गया। उनकी लगातार निष्क्रियता एवं बैठकों में अनुपस्थिति को देखते हुए उनके स्थान पर अहिवारा क्षेत्र के रामपाल नाभिक को नया प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ईश्वर बारले ने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर वॉल राइटिंग, होर्डिंग एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से संगठन की पहचान को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने सभी से मिलकर संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में कुंवर सिंह चौहान, रामपाल नाभिक, रितेश कुमार, जमीर खान, योगेश्वर, अविनाश साहू, विजय कुमार, ईश्वर बारले, सुरेश गुप्ता, गुरमीत सिंह मेहरा, किसान मालवीय, अभिलाष दीक्षित, नवनीत मिश्रा, हेमराज अमेरिका सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button