छत्तीसगढ़

CG  सुने मकान में लाखों की चोरी करने वाले दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 लाख के जेवरात बरामद 

By Dinesh chourasiya

रायपुर : CG : राजधानी पुलिस ने सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चोरो ने 24 जून की रात खमतराई के अशोक विहार स्थित एक मकान को अपना निशाना बनाया था। आरोपियों ने मकान से लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे।

खमतराई थाना पुलिस ने जानकारी दी कि, घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने रेकी कर सुने मकान को अपना निशान बनाया था. आरोपियों ने ताला तोड़ कर लाखो के सोने चांदी के जेवर पार किये थे. घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी को खंगाला जिसमे पुराना अपराधी भूपेन्द्र साहू उर्फ वकील की पहचान हुई जिसके बाद गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी गजेन्द्र साहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूला है. पुलिस ने आरोपियों से चोरी किये गए जेवरात को बरामद कर लिया है. जब्त सामान की कीमत 3 लाख बताई गई है.

Related Articles

Back to top button