video खबर

तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू, तीन लोगों की दर्दनाक मौत….

By Dinesh chourasiya

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी महिला को गंभीर हानत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर हल्का सा मोड़ है। ड्राइवर महिलाओं को देखकर ब्रेक लगाता है, लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि यह कंट्रोल नहीं होती।

इसका पिछला हिस्सा पहले फुटपाथ से टकराता है इसके बाद यह तीनों महिलाओं को चपेट में ले लेती है और आगे जाकर झाड़ियों में घुस जाती है।

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6:10 बजे शहर के हैदरशकोटे मेन रोड पर हुआ। तीनों महिलाओं के बीच क्या संबंध है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। किसी पर केस भी दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

 

Related Articles

Back to top button