Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

रक्षाबंधन पर बालोद पुलिस में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का भाव, महिला कमांडो व ब्रह्माकुमारीज ने बांधा रक्षा सूत्र

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार 

बालोद (छत्तीसगढ़), 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर बालोद पुलिस द्वारा नारी सम्मान, सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर जागरूकता का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला कमांडो, ब्रह्माकुमारीज एवं पुलिस विभाग की महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा।

कार्यक्रम में पद्मश्री शमशाद बेगम, अध्यक्ष, सहयोगी जन कल्याण समिति सहित महिला कमांडो और ब्रह्माकुमारीज की सदस्याएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर नारी शक्ति की समाज में भूमिका को रेखांकित करते हुए परिवार और समाज की सुरक्षा तथा सामाजिक जागरूकता में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम में एसडीओपी विनय कुमार, डीएसपी माया शर्मा, डीएसपी श्रुति चक्रवर्ती, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, थाना बालोद कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिन्हा और साइबर सेल प्रभारी धरम भूआर्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

इस दौरान युवाओं से बहनों की सुरक्षा के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की गई। युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ सुरक्षित और बेहतर समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

रक्षाबंधन के साथ ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का संदेश

बालोद पुलिस ने ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत रक्षाबंधन के साथ ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ मनाने का संदेश भी दिया। लोगों ने ‘जागरूकता की राखी’ के साथ सेल्फी लेकर स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और परिवार एवं परिचितों को भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक करने का संदेश दिया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

बालोद पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र के साथ सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button