
महतारी वंदन सम्मान समारोह में महिलाओं को सुपोषण किट और मुनगा पौधों का वितरण
विजय कुमार रिपोर्टिंग पत्रकार
विजय कुमार रिपोर्टिंग पत्रकार
बालोद (छत्तीसगढ़), 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में महिलाओं को सुपोषण किट और मुनगा पौधों का वितरण किया।
बालोद जिला प्रशासन के कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत माताओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को ध्यान में रखते हुए मुनगा पौधों का वितरण किया गया। प्रशासन के अनुसार, मुनगा विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।
समारोह के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। वन विभाग की ओर से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी मुनगा पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद सरोज पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चव्हाण, वन मंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नागरिक मौजूद रहे।











