दुर्ग में हुए हत्या के मामले में एक आरोपी दबोचा गया एक नाबालिक भी वारदात में शामिल
By Dinesh chourasiya








दिनांक 29.08.2026 को प्रार्थी जीत साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिव नगर, बांधा तालाब, वार्ड क्रमांक 35, दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.08.2026 की रात्रि वह अपने साथी रतन निर्मलकर उर्फ दादू एवं देव चौधरी उर्फ धन्ना के साथ मोटरसाइकिल से सलीम बिरयानी जाने के लिए निकले थे।
रात्रि करीब 10:30 बजे सारथी मोहल्ला, पोषण दुकान के आगे चंडी मंदिर रोड पर कोमल ढीमर एवं उसके साथी द्वारा उन्हें रोकने तथा गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार हथियार निकालकर देव चौधरी उर्फ धन्ना पर हमला कर दिया। हमले में उसके सीने, पेट एवं दोनों पैरों की जांघों में चोटें आईं।
घायल देव चौधरी उर्फ धन्ना को तत्काल ई-रिक्शा के माध्यम से जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।




रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 103(1), 296, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही में मुख्य आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लोहे के धारदार हथियार जप्त किए गए। मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर तथा विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में आवश्यक सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
आरोपी का नाम
1. कोमल ढीमर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मठपारा, सारथी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 03, कबड्डी मैदान के सामने, दुर्ग।
2. एक विधि से संघर्षरत बालक।







