Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

डौंडी में टंगिया से दो लोगों पर जानलेवा हमला, आरोपी पुलिस हिरासत में

पुराने विवाद को लेकर सफाईकर्मियों पर हमला करने का आरोप, सिर-गर्दन और पीठ पर किया वार; धारा 109 BNS के तहत मामला दर्ज

 

विजय कुमार रिपोर्ट (पत्रकार)

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र में धारदार टंगिया से दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की सुबह डौंडी निवासी रम्हऊ राम भुआर्य अपने साथियों के साथ बाजार चौक स्थित मछली पसरा की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गिरवर देवहारी वहां पहुंचा और कथित तौर पर पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने अपने पास रखे धारदार टंगिया से रम्हऊ राम के सिर और गर्दन पर हमला किया। इसके बाद प्रेमलाल भुआर्य पर भी टंगिया से पीठ में वार किया गया।

घटना को मौके पर मौजूद कैलाश, ओमू, दमन और संजीव मानकर द्वारा देखा-सुना जाना बताया गया है। शिकायत के आधार पर थाना डौंडी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 109 BNS में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी गिरवर देवहारी निवासी डौंडी को हिरासत में लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक किरण चौव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना डौंडी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button