Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरछत्तीसगढ़
Trending

सिया देवी मंदिर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की टीम, पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद (छत्तीसगढ़), 28 अगस्त 2026। भाजपा महिला मोर्चा मंडल बालोद की टीम ने जिले के प्राचीन आस्था केंद्र सिया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने मंदिर परिसर में पारिवारिक माहौल में समय बिताया।

महिला मोर्चा की टीम ने माता सिया देवी के दर्शन कर क्षेत्र और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सदस्यों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया।

 

महिला मोर्चा के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से संगठन की महिला कार्यकर्ताओं के बीच आपसी स्नेह, आत्मीयता और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने में मदद मिलती है।

 

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा मंडल बालोद की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button