Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन की किस्त, लाभार्थियों ने कहा- ‘धन्यवाद विष्णु भैया’

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद (छत्तीसगढ़), 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से बालोद जिले की महिलाओं में खुशी है। लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिली आर्थिक सहायता से उन्हें त्योहार की तैयारियों के साथ रोजमर्रा की जरूरतों में भी मदद मिल रही है।

 

डौण्डी विकासखंड के वनांचल ग्राम कुमुड़कट्टा की जयश्री मंडावी ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इस राशि से वह अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। जयश्री ने कहा कि समय से पहले मिली राशि से रक्षाबंधन की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा, “धन्यवाद विष्णु भैया।”

 

इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम कलकसा की बेनी बाई साहू ने महिला हितैषी योजनाओं को महिलाओं के लिए आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का माध्यम बताया। उन्होंने बताया कि वह सबला स्वसहायता समूह का संचालन करती हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण लेकर गांव के चार आंगनबाड़ी केंद्रों में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं।

 

बेनी बाई ने कहा कि इस पहल से उनके व्यवसाय को बढ़ाने के साथ समूह से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी रोजगार और आर्थिक मजबूती मिली है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है।

Related Articles

Back to top button