Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयअपराध
Trending

टेकापार में भूमिपूजन शिलालेख पर सरपंच पति का नाम दर्ज होने का आरोप, ग्रामीणों ने सीईओ से की कार्रवाई की मांग

विजय कुमार रिपोर्टिंग

विजय कुमार रिपोर्टिंग 

बालोद (छत्तीसगढ़), 1 सितंबर। बालोद जिले के ग्राम टेकापार के ग्रामीणों ने भूमिपूजन शिलालेख पर सरपंच पति दीपक साहू का व्यक्तिगत नाम दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर शिलालेख से नाम हटाने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

 

ज्ञापन के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम टेकापार में शासकीय कार्यों से संबंधित भूमिपूजन शिलालेख पर सरपंच पति दीपक साहू का नाम अंकित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलालेख पर उनका नाम विशिष्ट नागरिक अथवा सरपंच प्रतिनिधि के रूप में दर्ज कराया गया है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के कुछ कार्यों का उद्घाटन एवं संचालन सरपंच पति द्वारा किया जा रहा है, जिसका ग्रामवासियों ने विरोध जताया है।

ज्ञापन में जिला पंचायत सीईओ से मामले की जानकारी लेकर जांच कराने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन पर ग्राम टेकापार के कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

 

समाचार लिखे जाने तक सरपंच और सरपंच पति का पक्ष उपलब्ध नहीं है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर समाचार में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button