छत्तीसगढ़

CG NEWS : मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त करंट की चपेट में आये दो मजदूर, दोनों की दर्दनाक मौत  

By Dinesh chourasiya

 

 

रायगढ़।  जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तमनार थाना क्षेत्र के हुंकराडीपा चैक कुंजेमुरा का है। जहां मिक्सर मशीन की सफाई करते वक्त दो मजदूर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया।

 

जानकारी के अनुसार, जिले में स्थित विवेक कंट्रक्शन में काम करने वाले दो मजदूर मिक्सर मशीन की सफाई का कार्य कर रहे थे। मशीन में जमे के सीमेंट को ड्रिल मशीन की सहायता से निकाल रहे थे। तभी ड्रिल मशीन में करंट प्रवाहित होने से दोनों चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम सुकलु कुमार उम्र 20 वर्ष कोरबा एवं रामविनय पासवान उम्र 35 ओरंगाबाद बिहार निवासी है।

Related Articles

Back to top button