छत्तीसगढ़

पीड़ित बोले- न्याय नहीं मिल रहा…पुलिस थाने से सामने आत्मदाह की कोशिश

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह पुलिस थाने के सामने दो शख्‍स ने खुद पर केरोसिन डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जैसे ही आसपास मौजूद पुलिस वालों ने दोनों को खुद पर केरोसिन उड़ेलते हुए देखा तो दोनों को पकड़कर थाने ले गए।

जानकारी के अनुसार अवंतिविहार निवासी पवन बघेल और दाउलाल यादव का रायपुर के गीतांजलि नगर में प्‍लाट है। बिल्डर पीड़ितों के प्‍लाट से रोड निकालने के नाम पर जबरन कब्जा करना चाहता था। जिस कारण दोनों परेशान हैं। पीड़ितों ने मीडिया को बताया कि पुलिस, राजस्व विभाग सहित सभी जगहों पर शिकायत करने के बावजूद दोनों को न्‍याय नहीं मिल रहा था। सुनवाई न होने परेशान दोनों पीड़ितों ने जिसके बाद ऐसा कदम उठाने के बारे में सोचा। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Back to top button