छत्तीसगढ़

भिलाई  कांग्रेस को लगा बड़ा झटका कांग्रेस के 40 कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का हाथ 

By Dinesh chourasiya

भिलाई  बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सोमवार को कांग्रेस के 40 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान भाजपा में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी उम्मीद से वे कांग्रेस में प्रवेश किए थे। कुछ लोग कांग्रेस के कोर कमेटी में भी शामिल थे। अब उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी। इसलिए वे भी फिर से भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों में हर वर्ग के लिए किए हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर इन नौजवान साथियों ने आज भाजपा में प्रवेश किया है। इन कार्यकर्ताओं ने यह अनुभव किया कि जिस सोच के साथ इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश किया था, वह केवल बातें थी। पांडेय ने कहा कि हुडको से खुर्सीपार स्थानांतरित किया हुआ इंडोर स्टेडियम भी शुरू नहीं हो पाया। सेक्टर 7 में स्टेडियम बनने से पहले ही गिर गया।

यहां के युवा आज नशा और अवैध कारोबार की गिरफ्त में हैं। कांग्रेस की सरकार में लोग सुरक्षित नहीं हैं। पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न वार्डों से लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मंजीत सिंह, प्रशांत तिवारी, लीलू सिंह, शंभूमूर्ति, रामू पंडित, राजू, परमेश रेड्डी, संतोष सिंह, गुरदीप सिंह, शिवा भाई, शंकर राव शामिल थे।

Related Articles

Back to top button