छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आने नवविवाहिता की मौत, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी..

जांजगीर-चाम्पा: जैजैपुर थाना क्षेत्र के हरदीडीह में एक नवविवाहिता महिला की करंट लगने से मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि मृतिका राधा भारद्वाज की लगभग 4 माह पहले शादी हुई थी। जो आज कूलर को चालू कर रही थी। इसी दौरान करंट के चपेट में आ गई जिससे महिला की मौत गई। मृतिका के हाथ मे करेंट से जलने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। घटना से घर मे मातम छा गया है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button